कोर्ट के आदेश पर खेकड़ा थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने धोखाधड़ी कर शादी करने के बाद कथित पति समेत छह युवकों द्वारा लोनी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मकान में बंधक बनाकर गैंग रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश पर खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुई। इसमें युवती ने कहा ग्राम पाबी निवासी खलील ने अपने पास रहने वाले मुस्तकीम निवासी ग्राम जौला मुजफ्फरनगर को अपना गोद लिया बेटा बताकर 25 फरवरी 2017 को उसका निकाह कराया था। निकाह के बाद उसे पाबी ले गए।
पीड़ित ने बताया आरोपी खलील ने बताया जिस मुस्तकीम के साथ उसका निकाह कराया है, वह उनका नौकर है और उसे रखैल बनकर ही रहना पडे़गा।
विरोध करने के बाद खलील, कथित पति मुस्तकीम, ग्राम रटौल निवासी गुलजार और तीन उनके अज्ञात साथियों ने उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और लोनी क्षेत्र गांव पाबी में 25 फरवरी से 14 मार्च 2017 तक रखा और बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
15 मार्च को वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर गांव पहुंची और घटनाक्रम परिजनों को बताया। पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की रात्रि में धारा 376, 420, 506 के तहत खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।