फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक पहुंचा खाप पंचायत का मामला

Sun, 30 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा बहुचर्चित मामला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच गया है। वे इस मामले में संज्ञान भी ले रहे हैं। उधर, घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


गांव की जाट बिरादरी की युवती साढ़े तीन माह पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने गांव के ही दलित युवक पर उसके अपहरण करने का आरोप लगते हुए खेकड़ा पुलिस ने शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। उधर, युवक की बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई के साथ उत्पीड़न किया। गांव में खाप पंचायत ने उसे और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर निर्वस्त्र कर गांव में घूमाने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


 जिसके भय से उन्होंने गांव से पलायन कर दिया है। इससे पहले उसका पिता राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत कर चुका है। दो दिन पूर्व जाट बिरादरी की युवती ने बागपत सीजेएम कोर्ट में रिट दायर की है कि आरोपी युवक उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया।

वहां पर उसे  दस दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ आरोपी युवक और उसके भाई (दिल्ली पुलिस के सिपाही) ने दुष्कर्म किया है। उसके पिता और दो बहनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

अब सीएम अखिलेश यादव के दरबार तक भी पहुंच गया है। वे इस मामले में संज्ञान ले रहे है। उधर, घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में सिविल पुलिस के अलावा अब पीएसी भी तैनात कर दी गई है।

एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि सीएम ने इस मामले में संज्ञान लिया है। इसकी जानकारी मिली है। अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। उनका कहना है कि गांव में अहतियात के तौर पर पीएसी तैनात की गई है।

ब्रिटिश सांसदों ने की रेप की सजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ब्रिटेन के सांसदों ने सजा के तौर पर लड़की के साथ रेप का फरमान सुनाने के कथित मामले में सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है। यह मामला यूपी के बागपत जिले का है। सजा से सहमे भाई बहन ने कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया है। इन दोनों को खाप पंचायत ने निर्वस्त्र करने और सार्वजनिक परेड कराने का फरमान सुनाया है।

 आरोप है कि इन दोनों का बड़ा भाई एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया, जिसके बदले में उन्हें यह सजा सुनाई गई है। दोनों भाई-बहन और उनके पिता ने अब सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद और ब्रिटेन के विदेश मामलों की सेलेक्ट कमेटी के सदस्य नदीम जवाही ने इस व्यवस्था को ‘घृणित’ बताते हुए इसकी आलोचना की और ब्रिटेन के विदेश कार्यालय से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं इसका विरोध कर रहा हूं। किसी भी संस्कृति अथवा धर्म, किसी भी प्रगतिशील मानव को यह मंजूर नहीं होगा।’विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक, उप विदेश सचिव हिलेरी बेन ने कहा है कि ‘मैं ब्रिटिश विदेश सचिव और कॉमनवेल्थ मामलों के सचिव फिलिप हेमंड से अनुरोध करती हूं कि वह दोनों की सुरक्षा की खातिर निर्णय करने के लिए भारतीय अधिकारियों को तुरंत प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें