सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिल गांव में शनिवार को सकलडीहा-नदरा मार्ग पर
सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सवार युवक वाहन समेत एक
गड्ढे में गिर गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार
उसकी बहन व नवजात शिशु घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को जिला
अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया
डिघवट
गांव निवासी रामाज्ञा(22) राखी पर्व पर अपनी बहन मीरा (30) व चार माह के
भांजे पीयूष को बाइक से लेकर घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
कटसिल गांव के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक
अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
इस
दुर्घटना में रामाज्ञा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मीरा व भांजे पीयूष
को गंभीर चोट आई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। घटना की
जानकारी होते ही रामाज्ञा के घरवालों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते
जिला अस्पताल पहुंचे।
सदर कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए
जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना की जानकारी जब परिचितों को हुई, तो वे
सीधे जिला अस्पताल पहुंच गये। पूर्व मंत्री अनिल राजभर अपने समर्थकों संग
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
इस दौरान पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति
प्रकट की और अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल जाना। उन्होंने घरवालों को
भरोसा दिलाया कि हरसंभव मदद की जाएगी।
उधर सैयदराजा संवाददाता के
अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर फुटिया गांव के समीप शनिवार
को सुबह दस बजे स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए।
दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बबुरी निवासी ओमप्रकाश
(45) और उसकी भाभी ऊषा देवी (55) बाइक से फुटिया गांव में रिश्तेदार के
यहां जा रहे थे।
सुबह दस बजे दोनों अभी फटिया गांव के समीप ही पहुंचे थे कि
पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार
दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्कार्पियो चालक
वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एबुलेंस से दोनों
को जिला अस्पताल पहुंचाया।
शहाबगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र
के अतायस्तगंज गांव के समीप चकिया चंदौली मार्ग पर ट्रैक्टर के धक्के से
बाइक सवार राजू (20) तथा वंदना कुमारी (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके
पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय
में भर्ती कराया।
मुरकौल गांव निवासी राजू अपनी बहन के साथ बाइक से शहाबगंज
स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां को खाना लेकर जा रहा था। बाइक
जैसे ही अतायस्तगंज गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ ट्रैक्टर
ने टक्कर मार दिया।