फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और निदेशक पर केस दर्ज

Fri, 24 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय । छात्रवृत्ति और फीस गबन के आरोप में श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन और निदेशक पर धारा 420 और 406 के तहत सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


सिंघावली अहीर स्थित श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर हापुड़ के रहने वाले पंकज और रोहित ने छात्रवृत्ति और फीस का गबन करने ओर परीक्षा में न बैठने की शिकायत डीएम से की थी। जांच कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए थे।

इसके बाद विभाग ने जांच की तो आरोप सही पाए गए थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ओर निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र लिखा। पुलिस महकमे के अफसरों ने डीएम से रिपोर्ट कराने की अनुमति मांगी थी। 
विज्ञापन


डीएम से रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश मिलते ही  सिंघावली अहीर थाने में इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और निदेशक रोहित यादव के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया संस्थान के चेयरमैन ओर निदेशक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें