फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बिटौड़े में जला दिया शव, नहीं हुई शिनाख्त, गांव में दहशत

Tue, 25 Oct 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
उपलों पर जलता शव - फोटो : कुलदीप निषाद
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव हमीदाबाद में सोमवार की रात बिटौड़े में शव जलाने की घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। रात तक बिटौड़े की आग को बुझाने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन


नया गांव हमीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र में एक बिटौड़े  में एक व्यक्ति का शव जला दिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार तुरंत मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ थी। एक बिटौड़ा धू-धू कर जल रहा था। उसमें अंदर करीब 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव जल रहा था। सूचना तुरंत आला अफसरों को देने के साथ ही अग्निशमन दल को दी गई। रात तक बिटौड़े की आग को बुझाने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना था कि जानकारी की जा रही है कि शव किसका था और यहां कैसे आया? किसने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें