फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नथुनिया पे गोली मारे’ गाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नौटंकी में मची भगदड़

Tue, 25 Oct 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली
विज्ञापन
हरदोई के पाली गांव में हो रही नौटंकी के दौरान ‘नथुनिया पे गोली मारे’ गाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पाली गांव में भव्य रामलीला का आयोजन किया गया था। दिन में रासलीला, रामलीला और रात में नौटंकी होती है। सोमवार को भी नौटंकी में डांस का कार्यक्रम था। इस दौरान क्षेत्र के चर्चित बाबरपुर गांव निवासी अनिल पुत्र खुशीराम नौटंकी में पहुंच गया। वह अपनी लाइसेंसी बंदूक भी लिए था। उसने नथुनिया पे गोली मारे गाने पर डांस करने की फरमाइश की। फरमाइश के गाने पर लड़कियां डांस करने लगीं। तभी अनिल बंदूक से फायर करने लगा। इस दौरान उसके साथियों ने भी हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे मेले में भगदड़ मच गई। मेले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अनिल को असलहे सहित दबोच लिया। पाली थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अनिल को जेल भेज दिया गया है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें