फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर कस्बे में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार वृद्धा की सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसका पौत्र और पुत्रवधू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


लोनी के रामेश्वर पार्क निवासी अरशद पुत्र अब्दुल कय्यूम ने बताया वह अपनी माता नूर निशा और दादी सलमा को बाइक पर लेकर डौलचा गांव में जा रहा था। अग्रवाल मंडी टटीरी में महनवा गांव को जाने वाले मार्ग के पास मेरठ की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना देने के बाद भी वहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। वृद्धा सलमा की सड़क पर ही मौत हो गई। घायल अरशद और उसकी माता नूर निशा को लोगों ने टैपों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

आधा घंटे तक तड़फती रही वृद्धा 
अग्रवाल मंडी टटीरी। हादसा होने के बाद समाजवादी एंबुलेंस (108 नंबर) पर अनेकों कॉल की, लेकिन आधा घंटे तक भी वहां एंबुलेंस नहीं पहुंची। वृद्धा सलमा की तड़प - तड़प कर मौत हो गई थी। इसको लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। उन्होंने कहा समय से एंबुलेंस पहुंच जाती तो वृद्धा की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अरशद ने फोन से दी परिजनों को जानकारी 
बागपत। घायल अरशद ने फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें