फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने गैस एजेंसी कर्मियों को लुटा 

Sun, 17 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट के बाद पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते भाजपा नेता अजय चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को दोपहर के समय नौरोजपुर गुर्जर गांव में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करके महेंद्र जीप से लौट रहे दो कर्मचारियों से श्मशान घाट के पास 32 हजार 419 रुपये नगद, दो मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

 बागपत गैस एजेंसी के मैसर्स जितेंद्र धामा और अजय चौहान ने बताया शनिवार को एजेंसी के कर्मचारी कल्लू और आशु सिलेंडरों की होम डिलीवरी लेकर बाघू, संतोषपुर और नौरोजपुर गांव के लिए महेंद्रा जीप से गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे कर्मचारी नौरोजपुर गांव से लौट रहे थे। जैसे ही वे नौरोजपुर रोड पर श्मशान घाट के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और तमंचे सटाकर लूटपाट शुरू कर दी। 
बदमाश  गोली मारने की धमकी देकर  59 गैस सिलेंडरों के 31919 रुपये कैश के अलावा कल्लू की जेब से 500 रुपये की नगदी, मोबाइल और आशु से मोबाइल और अन्य सामान और जीप की चाबी लूटकर ले गए। जाते समय भी बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। 
विज्ञापन


बदमाशों के निशाने पर हैं गैस एजेंसी 
बागपत। बागपत में गैस एजेंसी कर्मचारियों के साथ लूटपाट की यह पहली घटना नहीं है। दो साल में लूटपाट की तीसरी वारदात है। इससे पहले दो बार गैस एजेंसी पर लूटपाट की वारदात हो चुकी है। इस घटना के बाद शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की सप्लाई करनी वाली एजेंसियों के संचालकों और स्टाफ भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें