फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली करते दो पकड़े

Wed, 10 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा के पास जिला पंचायत के नाम पर एक बार फिर अवैध वसूली का भंडाफोड़ हुआ। ट्रक चालकों से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को अवैध वसूली करते हुए पकड़ लिया। जबकि उनके चार साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के कब्जे से एक असली और एक फर्जी रसीद बुक बरामद हुई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की चौकी पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। ट्रक चालकों से डंडे के बल पर अवैध वसूली की जाती है। विरोध करने पर उनकी पिटाई की जाती है। मंगलवार को ट्रक चालक ने अवैध वसूली का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की निवाड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। इंचार्ज नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंचे। आरोपी युवक भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनके साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों के पास से रसीद बुक बरामद हुई।

चौकी प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी हसनपुर मसूरी निवासी सचिन पुत्र श्रीनिवास और नितिन पुत्र जयवीर है। आरोपियों के पास से एक असली और एक फर्जी रसीद बुक तथा कुछ कटी हुई पर्ची बरामद हुई है। फरार चार साथियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, पीड़ित ट्रक चालकों ने डर की वजह से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है। बाद में पुलिस ने ही अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी का कहना है कि ट्रक चालक ने मारपीट की शिकायत की थी। अवैध वसूली को अफसर रोक पाने में पूरी तरह से फेल हो गए है। हर किसी के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि अवैध वसूली क्यो नहीं रूकती? इसे कौन करा रहा है, पुलिस वहां तक नहीं पहुंचती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें