फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की कोशिश

Fri, 01 Dec 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बेटे की बरामदगी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करता खट्टाप्रहालादपुर का पीड़ित बिजेंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक की बरामदगी न होने से गुस्साए परिजनों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। उसके पिता ने अपने ऊपर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे हंगामा हो गया। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन


 खट्टा प्रह्लादपुर गांव बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा मिथुन  दिल्ली के एमसीडी विभाग में कर्मचारी है। 22 नवंबर की रात में करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक घर पर आया और उसके बेटे मिथुन को अपने साथ गांव में ही घुड़चढ़ी देखने के लिए बुलाकर ले गया। उसके बाद बेटा मिथुन घर नहीं लौटा।

तलाश करने पर खेत में एक स्थान पर खून के धब्बे मिले, लेकिन मिथुन का पता नहीं चला। उसको आशंका है कि उसके बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी। डीएम और एसपी से भी शिकायत की, लेकिन बेटा बरामद नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर परिजन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर हंगामा किया। गुस्साएं बिजेंद्र ने अपने ऊपर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

किसी भी अफसर न मिलने पर पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने पुलिस वालों से मिथुन की बरामदगी की मांग की है। इस मौके पर रेखा, राजेश्वरी, उषा, आरती, दीपक, सोनू, पिंटू, शामिल रहे। उधर एसपी जय प्रकाश ने कहा लापता युवक की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें