बागपत में हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के मविकलां गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, एसपी के आने पर उठने दिया शव
मवीकलां गांव में रोजा इफ्तारी के बाद अलीपुर बांध पर घूमने गए कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पता चलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठने दिया। बाद में वहां पहुंचे एसपी के आश्वासन पर मृतक के परिजनों ने शव उठने दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।