मुजफ्फरनगर में अदालत ने 25 साल पुराने मुकदमे में एक हत्यारे को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता त्यागी ने वर्ष 1999 में छपार क्षेत्र में दिनेश की हत्या के सत्र परीक्षण में फैसला सुनाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामला जनवरी 1999 का है। 15 जनवरी वर्ष 1999 में छपार थाना क्षेत्र में बसेड़ा-खाईखेड़ी मार्ग पर ट्रॉली में खेत से गन्ना भरते हुए हमलावरों से घेरकर गोलियां मारकर दिनेश की हत्या कर दी थी।