फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मजदूर की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव रेलवे पटरी पर फेंका, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 07 Jun 2021 11:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर लाश मिलने से सनसनी खैल गई। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
परिजनों ने थाने में तहरीर दी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के ट्यौढ़ी गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजूदर की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए खेकड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर सोमवार सुबह एक शव पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान शामली जिले के कांधला थाने के गांव नाला निवासी अमित पुत्र देशराज के रूप में की गई। 

इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। अमित के भाई वितुल ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार के साथ पैसों का कुछ विवाद चल रहा है। पैसे की मांग करने ठेकेदार और उसका भतीजा उनके गांव भी गए थे। आज उसके भाई का शव यहां पड़ा मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने भट्ठा मालिक और ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें