दाहा। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के फर्जी सदस्य और प्रस्ताव बुक बनाकर लाखों रुपये हड़पने की रिपोर्ट दोघट थाने में दर्ज कराया । पूर्व प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी की मामला दर्ज कराया।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट के पूर्व प्रबंधक रामपाल सिंह निवासी दोघट की शिकायत पर पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार और नौ सदस्यों के खिलाफ दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। उसने कहा वर्ष 2009 से 2014 तक पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व प्रबंध कमेटी सदस्यों ने फर्जी तरीके से 2732 सदस्य बनाकर चुनाव कराया। जबकि पहले मात्र 1442 सदस्य ही थे। इसमें लगभग 17 लाख रुपये का गोल माल का आरोप है। वहीं विधायक निधि से रकम लेकर लगभग 30 वर्ष पूर्व बने पुराने कमरे पर ही नाम का पत्थर लगाया। उसे नया बना दर्शाया है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
स्कूल से लोहे का सामान चोरी
दाहा (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुंडपुर के प्रधानाचार्य अखिलेश ने बताया कि झुंडपुर में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय आस पास ही है। सोमवार की रात्रि दोनों स्कूलों के ताले तोड़कर और खिड़कियां काटकर लोहे के सरिया ले गए। स्कूल के बाहर खड़ी लोहे की रेलिंग भी ले गए। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व अखिलेश ने थाने पर अज्ञात में तहरीर दी है।