दाहा (बागपत)। बामनौली के युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी। गोली लगने से घायल युवक को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर किया। मामले की अभी कोई तहरीर नहीं दी।
बामनौली निवासी युवक संदीप बड़ौत में होटल चलाता है। सोमवार की रात्रि में लगभग नौ बजे उसे गोली लग गई। इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती ग्रामीण घायल युवक को बड़ौत आस्था नर्सिंग होम में ले गए। जहां से उसे मेरठ के हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। बड़ौत से स्कूटी पर बामनौली आते समय कुछ लोगों ने उसे गोली मारी और वह घायलावस्था में घर पहुंचा। वहां से ग्रामीण उसे बड़ौत ले गए। मामले की अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर तक नहीं दी। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण अभी मामले में कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बिजरौल नहर के पास किसी ने गोली मार दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है।