फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मोहन नगर में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में उसके परिजन और मोहल्ले के काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। एक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहन नगर मेें दो दिन पूर्व निखिल उर्फ गोल्लू जिस समय घर पर था, तभी एक युवक ने दरवाजा खटखटाया और बाहर आने पर उसे पर गोली चलाकर भाग निकाला। यहां से उसे दिल्ली भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी नवीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि नवीन की निखिल से कुछ दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। उनका यह भी आरोप है कि नवीन शराब का धंधा करता था। इसका विरोध करने पर ही उसने निखिल को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई की मांग करने वालों में राजकली, सुभाष बाला, सुनीता, संगीता, रूबी, उर्मिला, तेजपाल, छोटा, अशोक, राजेंद्र, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें