फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर के पास रविवार की रात में कार में ढ़िकाना गांव के एक युवक की हत्या करने की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने पांचों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से एक तमंचा, एक पिस्टल, कारतूस और दो चाकू बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को रविवार की रात्रि में सूचना मिली की कि कार में बदमाश केएचआर इंटर कॉलेज के पास खडे़ हैं और ढ़िकाना गांव के मोनू की हत्या करने जा रहे हैं, इस सूचना पर दरोगा योगेश कुमार और पुलिस बल को मौके पर भेजा, पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने बदमाशों को दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाश अमित पुत्र राज कुमार, अंकुर उर्फ टीटी पुत्र उदयवीर, सुमित कुमार पुत्र चांद पाल, अंकुर पुत्र विनोद, संदीप पुत्र ओमवीर हैं, सभी जौनमाना गांव के रहने वाले हैं, बताया कि मोनू से उनकी रंजिश चल रही है, इसके चलते उसकी हत्या करने जा रहे थे, पुलिस ने बदमाशों से एक पिस्टल, एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़ा गया अंकुर उर्फ टीटी कोताना रोड पर गत दिनों हुई फायरिंग में एक महिला सहित दो लोगों के घायल होने के मामले में वंचित है और वर्तमान समय में फरार चल रहा है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो जाती मोनू की हत्या
बड़ौत। यदि पुलिस को सूचना नहीं मिलती तो मोनू की हत्या हो जाती, लेकिन पुलिस को सूचना मिलने पर मोनू की जान बच गई। कोतवाल ने बताया कि पांचों बदमाशों की आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है और पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने उनकी कार भी सीज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें