नकुड़ । छत पर सो रहे पति-पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर गर्भवती महिला का अपहरण करने तथा दो दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद बेसुध हालत में जंगल में फेंक कर भाग जाने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने छत पर सोते हुए नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी का अपहरण कर ले जाने तथा दो दिनों तक बलात्कार करने के बाद बेसुध हालत में जंगल में फें ककर भाग जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस ने बलात्कार के मुख्य आरोपी हैप्पी पुत्र सरजीत निवासी गांव शेरपुर ढायकी, थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।