फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय के बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय के बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सराफ शोरूम की डकैती की वारदात का खुलासा न होने से व्यापारियों और अन्य लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने पहले जुलूस निकाला। बाद में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए । सराफ शोरूम की डकैती के विरोध में दूसरे दिन शनिवार को बाजार बंद रहा।
इस केस का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम हो रही है। दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनके करीब भी नहीं पहुंच पाई है। इस कारण लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। कस्बा का बाजार दूसरे दिन भी बंद रहा। इतना ही नहीं आसपास के व्यापारियों ने कस्बे में पहुंचकर पहले जुलूस निकाला। थोड़ी देर बाद ही युवाओं ने कस्बा में बाइक रैली निकाली। व्यापारी नेता जिंदाबाद और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगे। व्यापारियों ने कहा जब तक केस का खुलासा नहीं होगा, तब तक आराम से नहीं बैठा जाएगा। शनिवार को भी कस्बा का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


व्यापारी नेता समर्थन देने सराय पहुंचे
अमीनगर सराय (बागपत)। उद्योग व्यापार मंडल सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल मुजफ्फरनगर से कस्बे में पहुंचे। इसके अलावा गाजियाबाद के व्यापारी नेता अशोक सिंघल, बागपत के व्यापारी नंदलाल डोगरा व्यापारियों के साथ कस्बा में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को समर्थन दिया।

पुलिस बना रही बाजार खुलवाने का दबाव
अमीनगर सराय (बागपत)। पीड़ित सराफ विपुल जैन ने कहा बदमाशों ने जाते समय धमकी दी थी यदि कोई कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे उनका परिवार भयभीत है। अफसर पुलिस सुरक्षा देने के बजाए, उन पर बाजार खुलवाने का दबाव बना रहे है। उनको बाजार खुलने की चिंता है।

दुकान खोलने वाले दुकानदारों से हुई नोकझोंक
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में तीन-चार दुकानदारों ने शनिवार को अपनी दुकान खोल दी। पता चलते ही व्यापारी वहां पर पहुंचे और दुकान बंद कराई। इस दौरान उनकी आपस में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


जल्द खुलासा नहीं हुआ तो जनपद का होगा बाजार बंद
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन बागपत के प्रांतीय संगठन मंत्री नंदलाल डोगरा ने व्यापारियों की आयोजित बैठक में कहा जनपद में व्यापारी असुरक्षित हैं। एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। सराय में विपुल जैन के सराफ शोरूम में डाका डाला। 28 जुलाई को दीप मोबाइल शोरूम में करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया। रटौल में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । पुलिस ने कहा जल्द ही इन केसों का खुलासा नहीं किया तो बागपत जनपद के सभी प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे और पुलिस और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारी पलायन करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, संजय रूहेला, अन्नू जैन, राजीव गुप्ता, पंकज जैन, मोहित शर्मा, कुलभूषण जैन, लवी जैन, अजय सुरेंद्र, विक्की, पीयूष जैन, विनीत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें