दोघट (बागपत)। कस्बे में लोकेंद्र ठेकेदार के आवास पर ग्रामीणों की बैैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा ठेकेदार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। दोघट थानाध्यक्ष का तबादला करने की मांग उठी।
कसबे की पट्टी तिरौसिया में आयोजित बैठक में पांच दिन पहले चेयरमैन पद के दावेदार लोकेंद्र ठेकेदार के साथ हुई वारदात की निंदा की। वक्ताओं ने कहा वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने इस केस को दूसरा रूप दिया है। पुलिस किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं कर रही है। चेतावनी दी यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस की भूमिका की जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इसकी अध्यक्षता गोरख सिंह ने की। संचालन मास्टर सुखपाल ने किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य धीरज उज्ज्वल, पूर्व चेयरमैन राम कुमार, जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन, ऋषिपाल चेयरमैन, मास्टर रण सिंह, सुरेश पंवार आदि रहे।