फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी आश्रम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित बालाजी आश्रम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे आश्रम परिसर में हड़कंप मच गया। फायर कर्मियों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित बालाजी आश्रम में महामंडलेश्वर भैया दास महाराज के सानिध्य में आए दिन आश्रम में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। रविवार की सुबह करीब दस बजे आश्रम में चल रहे भंडारे में भक्तों के लिए सेवादार प्रसाद बना रहे थे। प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लिकेज हो गया। इस कारण गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगने से आश्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आश्रम में पहुंचे फायर कर्मियों ने सिलेंडर पर बालू व पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें