छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को गिरफ्तार किया।
छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि बुधवार को वह घर में अकेली थी। उसके परिजन किसी काम से बाहर गए। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया। उस पर तमंचा तान दिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो लात - घूंसों से उसकी पिटाई की। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। शाम को परिजन घर लौटे तो किशोरी ने सारी बात बताई। परिजन बृहस्पतिवार को किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ लिया।