फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से स्कूटी लूटने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर युवक से स्कूटी लूटने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं आरोपी ने स्कूटी में शराब के पव्वे रखकर खेकड़ा पुलिस से स्कूटी पकड़वा दी। ग्रामीणों ने कोतवाली पर स्कूटी लूट की तहरीर दी। पीड़ितों ने सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि गांव के कुलनेंद्र पुत्र टीकाराम से 15 फरवरी को दो लोगों ने तमंचे के बल पर स्कूटी लूटी। पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले आरोपी ने शराब के पव्वे रख कर खेकड़ा थाना पुलिस से स्कूटी पकड़वा दी। स्कूटी से 57 पव्वे शराब बरामद हुए। जबकि कुलनेंद्र के परिवार का कोई भी सदस्य शराब का कार्य नहीं करता है। अब थाना खेकड़ा पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दिलीप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें संजीव, जितेंद्र, बिट्टू, विपिन, अमित, पप्पू, विकास, प्रवेंद्र, हवा सिंह, धर्मेंद्र उर्फ ताऊ आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें