फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछोकरा में दो पक्षो में संघर्ष आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

पिछोकरा गांव में शनिवार की रात में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में लाठी डंडो और धारदार हथियारों से खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

पिछोकरा गांव में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मच गयीं। संघर्ष में पूर्व प्रधान मुंशी पक्ष के सलमान और सोन्नी पुत्र मुंशी गनौरी और दूसरे बाबू पक्ष के आदिल पुत्र बाबू, शानू पुत्र अखलाक, रहीसु और शौकीन पुत्र नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चार को हालत में चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मेरठ भर्ती कराया। बाबू पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष ईद न मनाने देने की भी धमकी दे रहा है। चार दिन पूर्व भी इन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के शांतिभंग में चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें