फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबी पर शक, 10 घंटे पुलिस से छिपाए रखी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव में किरण की हत्या की वजह सस्पेंस बन गई है। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया, उससे जाहिर है कि हत्यारे ने किरण को गन प्वाइंट पर ले रखा था। चेहरे पर सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात में कोई करीबी शामिल रहा है। ऑनर किलिंग, प्रेम-प्रसंग या फिर रेप का विरोध भी हत्या की वजह हो सकता है। एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि वारदात में कोई जान-पहचान का व्यक्ति शामिल रहा है।
विज्ञापन

लूंब गांव के महिपाल शर्मा का कहना है कि पूरा परिवार एक साथ सोया हुआ था। किरण अपनी बहन के पास लेटी थी। दिन निकलने पर उसकी लाश कमरे में पड़ी मिली पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि किरण रात में बाथरूम जाने के लिए उठी थी। आशंका है कि हत्यारे ने बाथरूम के पास से ही उसे गन प्वाइंट पर लिया और पास के कमरे में ले गया। गोली सटाकर मारी गई है। मुजफ्फरनगर, हिमाचल प्रदेश और लूंब से जानकारी जुटाकर पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। परिजनों ने वारदात के करीब 10 बाद पुलिस को जानकारी दी है कि इस वजह से पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच में जुटी हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह किरण के माता-पिता के आने का इंतजार कर रहे थे, इस वजह से देरी से पुलिस को सूचना दी गई है। किरण के नाना महिपाल शर्मा का कहना है कि उन्हें सुबह लाश मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस विषय में उनका परिवार कुछ नहीं जानता।


तीन बहनें आई थी पढ़ाई करने
छपरौली। महिपाल शर्मा का कहना है कि तीन बहनों को पढ़ाई करने के लिए लूंब में भेजा गया था। उनके एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच वारदात हुई। हत्या किसने और क्यों की इसके विषय में वह कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन



परिजनों के बयानों से उलझा मामला
छपरौली। किशोरी के पिता हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी करते हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह लूंब पहुंच चुके थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि किशोरी के पिता को रात करीब साढे़ तीन बजे ही वारदात की जानकारी मिल गई थी। लेकिन किशोरी के नाना ने पुलिस को बताया कि उन्हें दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि परिजनों ने जो जानकारियां दी है उन्हें तस्दीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें