फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुडे़ क्षेत्र में पावर कारपोरेशन की टीम ने 110 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे।
सोमवार को अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर सहित ग्रामीण आंचल मेें बिजली चोरी करने वालों व बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 1.35 करोड़ रुपये के 110 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। इस दौरान टीम का जगह-जगह विरोध भी हुआ, लेकिन अभियान जारी रहा। अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा ने बताया कि किसी भी हाल में बकाया जमा नहीं करने वालों छोड़ा नहीं जाएगा। अभियान मेें एसडीओ रितेश्ववर बंधु, एसडीओ गोपाल, जेई आलोक, जेई पवन कुमार, जेई गुलशन, मनोज, अरुण शामिल रहे।

आठ बिजली चोरी करते पकड़े
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में विद्युत निगम के जेई रविंद्र कुमार ने टीम के साथ छापामारी कर आठ ग्रामीणों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। उन्होंने दोघट थाने में तोप सिंह, अनंग पाल, सम्राट, नेत्रपाल, सुरेंद्र, सोमपाल, देवेंद्र, मुकेश, सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बसी के दस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज
खेकड़ा (बागपत)
खेकड़ा थाने में विद्युत निगम के जेई पंकज कुमार ने ग्राम बसी निवासी दस लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने ग्रामीण यशवीर, राजकुमार, तेजबीर, बिजेंद्र, राहुल, उपेंद्र कुमार, रूबी, खुरशैद, मंजूर अली, इरफान समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

15 बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
बागपत। विद्युत निगम की बिहारीपुर गांव के 15 बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि अब्दुल हमीद, महावीर, बलधारी, सुरेश पाल, विकास, चौहल सिंह, राज कुमार, ऋषिपाल, ब्रजवीर, नसवर सिंह, विकास, राजवीर, सुदेशपाल, देवी सिंह, रमेश चंद मुकदमा दर्ज कराया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

विद्युत मीटर तोड़ा
दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में जयपाल के मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर को रविवार की रात में असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। उन्होंने इस संबंध में थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन




ले सकते हैं लाभ
बड़ौत। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि पावर कारपोरेशन ने इस बार ओटीएस योजना को लागू नहीं किया है, लेकिन उपभोक्ता एक अन्य योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी नलकूप उपभोक्ता पर लाखों रुपये बकाया है तो वह वर्तमान बिल और बकाया बिल का 20 प्रतिशत जमा कराकर कनेक्शन कटने से बचा सकता है, यदि घरेलू बिल है तो वर्तमान बिल और घरेलू बकाया बिल का दस प्रतिशत जमा कर सकता है और आगामी छह माह में मासिक किश्त के माध्यम से बिल जमा कर सकता हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें