बागपत। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की कार बेचने जा रहे युवक को पकड़ लिया। चोरी की कार को सीज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी अरविंद कुमार, उप निरीक्षक अनुराग शर्मा व कोतवाली पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी समय दिल्ली की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को रुकवा लिया। टीम ने कार के नंबर की जांच की तो वह फर्जी निकली। पुलिस ने कार चालक पंकज पुत्र प्रेमशंकर निवासी सूर्य विहार पार्ट-2 सैदपुर फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली ले जाकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने जा रहा था। उसने हरियाणा से कार चोरी की। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।