बालैनी पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर बाइक बोट लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर लूट की दो बाइक बोट, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुरा गांव में हिंडन नदी के पुल पर बुधवार को बालैनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अमित पुत्र चांद पाल निवासी सुल्तानपुर हटाना थाना बड़ौत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूट की बाइक बोट, मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। आरोपी ने 26 मार्च को विजय पुत्र ब्रहम पाल निवासी लुहारी से बाइक बोट बुक करके बालैनी थाना क्षेत्र के मवी कलां गांव के जंगल में ले गए और उससे बाइक व मोबाइल लूट लिया।। इससे पहले 17 मार्च को खेकड़ा थाना क्षेत्र से जानी जनपद मेरठ के लिए बाइक बोट किराए पर की। जानी थाना क्षेत्र में अमित धामा निवासी सांकरौद से बाइक लूट ली। आरोपी की निशानदेही पर लूट की दूसरी बाइक भी बरामद कर ली। वह अकेला ही बाइक लूट की घटना को अंजाम देता है और नंबर प्लेट बदलकर बाइक चलाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
पत्नी को ढूंढने के लिए लूटता था बाइक
बागपत। पकड़े गए आरोपी अमित ने बताया कि उसने महाराष्ट्र की महिला से शादी की थी। 10 फरवरी को पत्नी उसे छोड़कर चली गई। वह पत्नी को ढूंढने के लिए बाइक लूटता था। बाइक लूटने के बाद गांव-गांव में घूम कर पत्नी की तलाश करता था। कुछ दिन पहले रमाला थाना पुलिस ने लूट गई बाइक पड़ ली थी। इसलिए उसने दूसरी बाइक लूट ली।