बड़ौत (बागपत)। टयौढी गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल से रविवार रात चोर हजारों का सामान व कीमती कागजात ले गए। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
प्रधानाचार्य ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को जैसे ही प्राप्त विद्यालय खोला तो एक कमरे का जंगला टूटा पड़ा मिला, जिसमेें सरिया तथा कमरे से बाल्टी, तसला, तवा, चिमटा, परात आदि सामान चोरी कर लिया गया था। बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।