फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार

Tue, 10 Jul 2018 12:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने सोमवार को कूड़ाघाट तिराहे के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट चंद्रभान सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान चिलुआताल के जंगल बहादुर अली शेखपुरवा निवासी मोहन साहनी के रूप में हुई है। वहीं उसका एक साथी तथा चिलुआताल के मोहरीपुर चौहान टोला निवासी अरुण फरार हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहन पर लूट के चार और अरुण पर दो केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मोहन के पकड़े जाने से 19 जून 2018 को खोराबार के भरवलिया निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव की बाइक चोरी, 28 जुलाई 2017 को बिछिया की अर्चना पाल से मोबाइल फोन की लूट, एक अगस्त 2017 को मोहद्दीपुर में छात्रा भव्या के साथ मोबाइल फोन लूट की घटना का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें