फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी चावल से लदा कैंटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

सरोरा पुलिस चौकी पर मंगलवार की रात में पुलिस ने चावल से लदा केंटर पकड़ लिया। आरोप है कि केंटर में सवार लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ पुलिस के सामने मारपीट की। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को आपूर्ति विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चावल सरकारी मिला। टीम जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
बरनावा निवासी अरुण जैन ने एआरओ बागपत सूर्य प्रकाश से शिकायत की कि हापुड़ मंडी से केंटर सरकारी चावल लेकर हरियाणा के करनाल जा रहा है। वह मेरठ-करनाल मार्ग से निकलेगा। इस सूचना पर उन्होंने दोघट पुलिस को केंटर को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। सरोरा पुलिस चौकी पर मंगलवार की रात में पुलिस ने चावल से लदे केंटर को पकड़ लिया। इसी दौरान रात्रि में शिकायतकर्ता भी चौकी पर पहुंच गया। केंटर में सवार लोगों ने पुलिस के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। झगड़े में उसके पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय एआरओ बागपत सूर्य प्रकाश पाठक, सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल, सरधना के सप्लाई इंस्पेक्टर आशा राम, मेरठ से सप्लाई इंस्पेक्टर भटनागर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर बागपत सुमन चौधरी मौके पर पहुंचे और केंटर में लदे चावल की जांच की। सुमन चौधरी ने बताया कि केंटर में सात सौ बोरे चावल के लदे हैं। जांच में चावल सरकारी मिला है। टीम जांच कर वापस लौट गई। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें