फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटे से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली-बरवाला मार्ग पर मंगलवार की देर शाम रिश्तेदारी में बाइक पर बरवाला जा रहे दिल्ली निवासी मां-बेटे से नलकूप पर तीन बदमाशों ने हजारों की नगदी व जेवरात लूट लिए। कालू पुत्र महावीर निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली के रहने वाले हैं। मंगलवार देर शाम वह अपनी मां बालेश के साथ रिश्तेदारी में विनोद के यहां बरवाला गांव जा रहे थे। बावली-बरवाला के बीच एक नलकूप पर पहले से खडे़ तीन बदमाशों ने उन्हेें रोक लिया और तमंचे के बल पर छह हजार की नगदी, मोबाइल, सोने के कुंडल, चेन लूट ली और बाद मेें बाइक को लॉक कर चॉबी साथ लेकर भाग निकले। पीड़ितों ने इसकी सूचना रिश्तेदारों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें