फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कहासुनी के बाद हमला बोला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली रोड स्थित वाल्मीकि क्वार्टर में शादी में किसी बात को लेकर कहासुनी मेें एक पक्ष के लोगों ने तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गये। दो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमेें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायलों मेें रामबीर पुत्र खजान, उसका बेटा दीपक और राकेश निवासी वाल्मीकि क्वार्टर बड़ौत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वाल्मीकि क्वार्टर में शादी समारोह चल रहा था, उस दौरान क्वार्टर में रहने वाले कुछ लोगों से रामबीर पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई, इस पर उन्होंने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से राकेश को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में दीपक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है, पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें