बड़ौत (बागपत)।
गाजियाबाद में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे हिलवाड़ी गांव के एक छात्र की बड़का हाल्ट पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर गांव मेें शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में मृतक छात्र के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक अखिल तोमर (18 वर्ष) पुत्र किरेंद्र पाल हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। रविवार को गाजियाबाद मेें चल रही सेना में शामिल होने के लिए अखिल शनिवार को बड़का हाल्ट से साढ़े चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन मेें खिड़की पर लटककर गाजियाबाद जाने के लिए चढ़ा, जैसी ही ट्रेन चली, तो पायदान से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और ट्रेन रुक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बैग से मिले कागजात के आधार पर अखिल हिलवाड़ी के रूप मेेें पहचान हुई। सूचना पर हिलवाड़ी गांव से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। युवक के पिता किरेंद्र पाल ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अकेले बेटा था, अब कौन बनेगा बुढ़ापे का सहारा
बड़ौत। मृतक अखिल परिवार मेें अकेला बेटा था। उसकी दो बहने भी हैं। अब उसके पापा-मम्मी इस बात को लेकर बिलख रहे थे कि उनके बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा। इसको लेकर वे परेशान थे। वहीं अखिल की मौत के बाद उनके घर पर परिवार की महिलाओं का रोते रोते बुरा हाल हो गया और सभी के मुंह से निकल रहा था कि बुरा हुआ।
आर्मी मेें भर्ती होने का सपना अधूरा रह गया
बड़ौत। मृतक अखिल तोमर ने इंटर पास करने के बाद बीए प्रथम मेें प्रवेश लिया और आर्मी में भर्ती होने की इच्छा थी और वह कहता था कि वह आर्मी मेें भर्ती होकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा, लेकिन उसकी यह इच्छा अधूरी रह गई। गांव के लोग यह भी बताते है कि वह काफी होनहार था और उसका अच्छा व्यवहार था और उसकी मौत पर सभी दुख हैं।