राजस्थान ले जाने के बहाने युवक का अपहरण का आरोप
अमीनगर सराय (बागपत)। नौकरी के नाम पर राजस्थान ले जाने के बहाने युवक के अपहरण का मामला सामने आया । युवक के परिजनों ने हत्या के इरादे से किडनैप करने का आरोप लगाकर आरोपी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी मलूक चंद ने दी तहरीर में बताया मेरे बेटे बाबूराम को गांव का ही कैलाश नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ पांच माह पहले नौकरी दिलाने के बहाने राजस्थान ले गया । आरोपी वहां अन्य लोगों के साथ सोलर लाइट लगाता है। बाबू अभी तक वापस नहीं लौटा। जानकारी करने पर आरोपियों ने बताया 26 जून को बाबू ट्रेन से घर के लिए चला गया। जबकि बाबू का कहीं अता पता नहीं है। उन्होंने कहा आरोपी कैलाश और ठेकेदार प्रदीप ने बाबू का जान से मारने की नियत से अपहरण कर रखा है। आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने पुलिस से अपने बेटे को बरामदग कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।