फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फेंकने वाले युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जनपद में मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक मनचले ने युवती के ऊपर मोबाइल फेंका। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की है। पड़ोस का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता है। युवती अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने वहां पर पहुंचकर उसके ऊपर मोबाइल फेंक दिया। उसने मोबाइल लेने से मना कर दिया। आरोपी मनचले ने धमकी दी मोबाइल नहीं उठाया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें