फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बंधक बनाकर सरियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को बंधक बनाकर सरियों से पीटा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में गए युवक को पत्नी समेत तीन लोगों ने बंधक बनाकर सरियों से बुरी तरह पीटा। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायल इमरान पुत्र बुंदू छपरौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। उसका निकाह 17 मई 2015 को साबरा पुत्री रसीद निवासी शामली के साथ हुआ था। निकाह के दो माह बाद ही पति-पत्नी में विवाद हो गया था। अब पत्नी अपने मायके में रह रही है। हाल में उसके मायके वाले बड़ौत में गुराना रोड पर गली नंबर 11 में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। मंगलवार की देर शाम इमरान अपने ससुराल में गया तो उसकी पत्नी समेत तीन लोगों ने उसे बंधक बनाकर सरियों से बुरी तरह पीटा। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, मारपीट की दूसरी घटना मंगलवार की रात बिजरौल गांव में हुई। पड़ोसियों ने भैंस बांधने के विवाद में घर में घुसकर मोमीन को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं, किरठल गांव में भी नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी दो युवकों ने सुनील पुत्र उपेंद्र को फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें