फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के गेट पर ताला, पीर पर जाने से रोके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कसबे में मंडी गेट के सामने पीर पर होली के दिन पूजा अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। तहसीलदार रामनयन सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंडी गेट के सामने पीर पर त्योहारों में पूजा अर्चना की जाती है। बुधवार शाम को श्रद्धालु यहां पर पूजा अर्चना करने जाने लगे तो कब्रिस्तान के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। इससे यहां भीड़ जमा हो गई। चौकी इंचार्ज राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों से मामले की जानकारी ली। मामला नहीं सुलट सका। देर शाम के समय तहसीलदार रामनयन सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि यहां पर कब्र हैं। कुछ लोग गंदगी फैलाते हैं, जिससे कब्रों को नुकसान होता है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। एसडीएम राजपाल सिंह का कहना है कि पूरी तरह शांति है, दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें