50 हजार के ईनामी रहे जावेद रटौल को कचहरी परिसर से फरार कराने में शामिल रहे उसके छोटे भाई ने बुलंदशहर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली पुलिस 11 मार्च को उसे बी वारंट पर लेकर आएगी और पूछताछ करेगी।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी जावेद पुत्र आकिल को हत्या के मामले में पुलिस जिला कारागार से 27 जून 2018 को न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। कचहरी परिसर से वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। एसपी ने उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। सात फरवरी को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने चमरावल मार्ग पर पाबला गेट के पास से उसे गिरफ्तार किया। उसे भागने में भाई फरियाद शामिल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस के दबाव के चलते कुछ दिन पहले फरियाद से बुलंदशहर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि फरियाद को बी वारंट पर लगाया जाएगा। उसका वारंट बन गया है। 11 मार्च को पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी। जावेद रटौल जिला कारागार में बंद है।