फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निनाना गांव के डीबीएफ ईंट भट्ठा मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने दलित मजदूर के परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की थी और उन्हें मजदूरी के रुपये भी नहीं दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के जौला गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र पाले राम परिवार सहित निनाना गांव में डीबीएफ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। अशोक ने बताया कि पांच मई को वह भट्ठा मालिक से मजदूरी के रुपये मांगने गया था। भट्ठा मालिक ने रुपये देने से मना कर दिया और उसके साथ गाली गलौच की थी। शोर सुनकर परिजन भी वहां पहुंचे गए थे। आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह परिवार बंधन मुक्त होकर भट्ठे से भाग निकला था। इस मामले में बृहस्पतिवार को दलित अशोक ने भट्ठा मालिक बिट्टू पुत्र रतन, जमादार शकील पुत्र मंगलू, मुंशी जसवीर, मुनीम बिजेंद्र निवासीगण निनाना के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने एवं एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

युवक पर हमले के मामले में केस दर्ज
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में बुधवार को टटीरी निवासी दीपक कुमार पुत्र अशोक के साथ मारपीट की गई थी और उस्तरे से वार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने बाघू निवासी प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें