फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी व मवीकलां में तार टूटा, 50 बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी और मवी कलां गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कई किसानों की 50 बीघा ईख जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना निगम के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से हजूराबाद गढ़ी गांव की मितलेश पत्नी वीरपाल की पांच बीघा, रोशनी पत्नी आजाद की पांच बीघा, मवी कलां गांव के सत्यवीर पुत्र मलखान की 12 बीघा, अमरपाल पुत्र राममेहर की पांच बीघा और कृष्णपाल पुत्र तिलकराम की पांच बीघा ईख जल गई। पीड़ित किसान काफी समय से खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन को हटवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजन तार टूटकर गिरने से उनकी 50 बीघा के लगभग फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया और इसकी सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे आक्रोशित पीड़ित किसानों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें