लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा
बड़ौत (बागपत)। अजमेर से हरिद्वार जा रही अजमेर एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रियों से चाकू दिखाकर मोबाइल और नगदी छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ लिया। उनसे लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।
हरिद्वार की ओर जा रही अजमेर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन बड़ौत पर रुकी तो दो बदमाश कई यात्रियों से पर्स और मोबाइल छीनकर भागने लगे। सूचना पर जीआरपी ने भागते बदमाशों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम मोनू पुत्र अमरदीन कासिमपुर खेड़ी और शाकिब पुत्र बिल्लू निवासी बड़का बताया है। उनके पास से दो चाकू बरामद हुए हैं। जीआरपी थाने पर जयपाल निवासी गांव चंदनपुरी रुड़की हरिद्वार ने मोबाइल और पर्स लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है। अन्य लूटे यात्रियों के नाम पता नहीं चल सके हैं।