फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव मंडावली खादर निवासी युवक सतेंद्र पुत्र विजयपाल सिंह से विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर में सतेंद्र ने बताया कि उसका संपर्क खालिद पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला दरबार कस्बा शाहपुर से हुआ था। खालिद युवकों को पैसे लेकर विदेश भेजने के लिए एजेंट का काम करता है। खालिद ने उससे कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये लिए थे। खालिद ने 31 मई को उसको कुवैत में भेज दिया था। जहां उसे 14 दिन रखने के बाद 14 जून को वापस घर भेज दिया गया। कुवैत में उसकी कोई नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने पुलिस से पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें