बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा नई बस्ती में तीन-चार लोगों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मोहल्ला मुगलपुरा नई बस्ती निवासी नूर मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मोहल्ले के लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते सोमवार को तीन-चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं माता कालोनी बागपत निवासी नौशाद पुत्र हुसैन अहमद ने बताया कि तीन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। उसने भी तहरीर दी है।