फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट मारकर सब्जी विक्रेता का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भगवानपुर नंागल गांव में सब्जी विक्रेता को तीन-चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल निवासी सतेंद्र पुत्र जगदीश ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। उसने तीन दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति को 650 रुपये के आलू बेचे थे। उसने रुपये नहीं दिए। सोमवार की रात में करीब नौ बजे वह आलू के रुपये लेने के लिए उसके घर चला गया। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। तीन-चार लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की और सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार को दोघट थाने पहुंचकर तीन-चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें