फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत निगम की टीम ने निबाली और अग्रवाल मंडी टटीरी में छापा लगाकर बिजली चोरी पकड़ी। निबाली के अवर अभियंता गणेश ने नीटू, अनिल, पवन, यशपाल, प्रताप, बिजेंद्र निवासी निबाली के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। टटीरी के अवर अभियंता गजेंद्र ने पंकज, अशोक, पंकज कुमार, वीरेंद्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


पुलिस ने सटोरिया पकड़ा
बागपत। एसआई कर्णवीर ने ईदगाह मोहल्ला निवासी शादाब पुत्र अलताफ को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा है। उसे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। ब्यूरो

कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के धनौरा टीकरी निवासी संजीव कुमार पुत्र भीम सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को खेकड़ी गांव में अज्ञात कैंटर उसकी कार में टक्कर मारकर भाग निकला था। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसे भी चोटें आई थी। उसने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, तस्कर फरार
छपरौली। पुलिस ने टांडा मार्ग पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर कार में लाई जा रही 366 अंग्रेजी शराब बरामद की है। जबकि तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गाड़ी को सीज की। ब्यूरो

तीन घरों में चोरी
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में शुक्रवार की रात में चोरों ने फारूक के मकान के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा शौकीन व हसरत के घर से मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है। ब्यूरो

महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने थाने पर पहुंचकर नीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल महिला को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो

युवक को मारपीट कर घायल किया
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव निवासी जसवीर फौजी ने बताया कि उसके पिता श्याम सिंह के नाम से नलकूप का कनेक्शन है। इस नलकूप को उसके ताऊ व चाचा कई साल से चला रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक भी बिजली का बिल जमा नहीं किया। विद्युत निगम से अब उन्हें नोटिस भेजा। उसने ताऊ व चाचा को बिल जमा करने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। ब्यूरो

गांव में घुसे बदमाशों को दौड़ाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। जवाहरपुर मेवला गांव में शुक्रवार की रात में बदमाश चोरी के इरादे से घुसे। जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें