ट्रक लुटेरे ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
बागपत। ट्रक लुटेरा गिरोह के सदस्य ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस गिरोह के कई बदमाश अभी भी फरार है। सात बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे पिलाना निवासी बंटी ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। बता दें कि पुलिस ने एक सप्ताह पहले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर हाइवे पर ट्रक लूट की घटनाओं का खुलासा किया था। गिरोह के सरगना कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बागपत कोतवाली पुलिस ने दो ओर बदमाशों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था। बदमाशों से लूटे गए ट्रक भी बरामद हुए है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बंटी को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।