बागपत। किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शादाब के बाप और भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। पुलिस अपहृत लड़की और आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। शादाब ने लड़की को फर्जी फेसबुक आईडी के आधार पर अपने जाल में फंसाया था।
बागपत कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी 22 दिसंबर को लापता हो गई । तलाश करने के बाद परिजनों को पता चला लोनी के युवक शादाब ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर लड़की का अपहरण किया है। आरोपी युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर फेस बुक एकाउंट के आधार पर लड़की को अपने जाल में फंसाया । लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली और उत्तराखंड के कई जनपदों की खाक छानी, लेकिन अभी तक पता नहीं चला। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी शोएब निवासी हरचंदपुर और मुख्य आरोपी शादाब के पिता शेखावत और भाई असरफ को गिरफ्तार किया। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा गिरफ्तार आरोपी लड़की के अपहरण में शामिल रहे हैं। उनको कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। लड़की की बरामदगी और आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाए जा रहे हैं।