फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी के गन्ना क्रय केंद्र पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर तीन युवकों ने पहला गन्ना तौलने को लेकर एक युवक को पीटा और तमंचे से गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे और तीन युवकों को नामजद तहरीर दी। पुलिस घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव का निवासी युवक हरमीत अपने पिता के साथ गांव में ही किनौनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने गया । जब वह गन्ना तौल रहा था तो गांव के ही तीन युवक ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने हरमीत को आगे से बुग्गी हटाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर तीनों युवकों ने उसे धारदार हथियार, लाठी-डंडों और तमंचों से हमला कर दिया। उसके पिता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने हरमीत पर तमंचे से गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने से क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों में दहशत फैल गई। घटना के बाद हमलावर अपना ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने गांव के ही तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें