फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते चार पकड़े, गैस कटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरी करते चार पकड़े, गैस कटर बरामद
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर एक दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे चार युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों के कब्जे से गैस सिलेंडर और कटर बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है।
बीते एक सप्ताह से शहर और देहात में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस गश्त ढीली होते ही रात्रि में बदमाश सक्रिय हो गए। बुधवार रात कोतवाली पुलिस बुढ़ाना रोड पर गश्त कर रही थी, तभी एक दुकान के बाहर कुछ युवक दिखाई दिए। उक्त युवक दुकान के शटर को खोलने में लगे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। चारों युवकों को पुलिस थाने ले आई। युवकों के पास से गैस सिलेंडर और कटर बरामद होना बताया गया है। पूछताछ में युवकों ने खुद को शहर का रहने वाले बताए हैं। उधर, बरनाला स्टील फैक्ट्री में चोरी करते पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक गांव सुजडू का रहने वाला बताया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को गश्त के दौरान गांव सरवट गेट के निकट से मोहम्मद मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी सरवट को गिरफ्तार किया है। तलाशी में युवक के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुजम्मिल को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें